- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों का लगा रहा जमावड़ा
राकेश टिकैत के दौरे के मद्देनजर अजरौली गांव और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यह तैनाती सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई थी। सुरक्षा के लिए धाता, खखरेरू, किशनपुर, सुल्तानपुर घोष, थरियांव, हथगाम और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया था। केवटमई, रामपुरवा, धाता बाईपास, हिनौता और अजरौली मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे हैं।इस दौरान युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह भी उनके साथ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने नेता के आह्वाहन पर सुबह से अजरौली में डेरा डाल दिया था। इस दौरान जिला अध्यक्ष नवल पटेल, युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह यादव, तहसील खागा संरक्षक रनमन सिंह यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के अलावा सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें