सीहोर। माधव महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। अन्नकूट महोत्सव में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय संत कथा व्यास पंडित मोहितराम पाठक का विधायक सुदेश राय ने सम्मान कर आशिर्वाद लिया और महोत्सव में पहुंचे पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम में पूर्ण विधि-विधान से भगवान को आचार्य के सानिध्य में 56 भोग लगाया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक सुदेश राय सहित श्रद्धालुओं का सम्मान किया। इस मौके पर पंडित श्री पाठक ने कहाकि गौ माता की पूजा और अन्नकूट का संबंध गोवर्धन पूजा से है, जिसमें प्रकृति और गायों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। गाय को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जो समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करती हैं।
रविवार, 2 नवंबर 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित हूए विधायक राय श्रद्धालुओं के साथ ग्रहण किया प्रसादी
सीहोर : अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित हूए विधायक राय श्रद्धालुओं के साथ ग्रहण किया प्रसादी
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें