मधुबनी : द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित 43 मतदान कर्मियों से 24 घंटे के अंदर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

मधुबनी : द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित 43 मतदान कर्मियों से 24 घंटे के अंदर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

  • समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने पर सम्बन्धित कर्मियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन दर्ज हो सकती है प्राथमिकी।

Madhubani-dm-action
मधुबनी 07 नवंबर (रजनीश के झा)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देशन में जिले में मतदानकर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित किया गया। मतदान कर्मियों के निर्धारित द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 43 (तेंतालीस) कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारीके माध्यम से 24 घंटे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण जिला कार्मिक कोषांग, मधुबनी में समर्पित करने हेतु निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि यह स्पष्ट करें कि क्यों नहीं सम्बन्धित कर्मियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियम-134 एवं 28 (क) में निहित प्रावधान के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए। पत्र यह भी उल्लेख किया गया है कि समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धित कर्मियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: