मधुबनी (रजनीश के झा)। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों, विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में यह कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ। इसी कड़ी में मधुबनी समाहरणालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (स्वीप/मीडिया/MCMC/PWD कोषांग) परिमल कुमार, खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025
मधुबनी : “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय में हुआ सामूहिक गायन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें