- लीजा टॉकीज मैदान पर विधायक सुदेश राय के जन्मदिन पर होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
शहर में कवि सम्मेलन की बरसों पुरानी परंपरा रही है, सीहोर का नाम कवि सम्मेलन नगरी के रूप में ख्यात रहा है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक सुदेश राय के जन्मदिन पर पिछले पच्चीस वर्षों से कवि सम्मेलन का आयोजन लीज़ा टॉकीज़ मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन पूरी तरह से हँसी, ठहाकों तथा गीत-ग़ज़लों को समर्पित रहेगा। इस वर्ष आने वाले कवियों में 'द लाफ़्टर शो' तथा 'द कपिल शर्मा शो' में भाग ले चुके मशहूर कवि भी शामिल हैं। लीजा टॉकीज मैदान पर बनने वाले भव्य मंच से अरुण जैमिनी हास्य सम्राट, लाफ्टर चैम्पियन के सरपंच, द कपिल शर्मा शो फेम नई दिल्ली, शशिकांत यादव शशि सब रस-संचालक देवास अज़हर इक़बाल मशहूर शायर, फिल्म गीतकार, द कपिल शर्मा शो फेम, मेरठ उप्र अनिल चौबे हास्य व्यंग्य वाराणसी, सुश्री आयुषी राखेचा गीत, ग़ज़ल, हास्य जोधपुर, पार्थ नवीन हास्य पैरोडीकार प्रतापगढ़, स्वयं श्रीवास्तव गीतकार उन्नाव उप्र, तथा मुन्ना बैटरी लाफ्टर चैम्पियन फेम मंदसौर नागरिकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देंगे। हास्य कवि सम्मेलन के सूत्रधार साहित्यकार पंकज सुबीर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें