- जनसेवा, समाजसेवा ही मेरा धर्म है, राजनीति उसका माध्यम : नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय पटेल
विगत 15 वर्षों से अधिक समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहते हुए आपने संगठन और समाज को नई दिशा दी। इछावर क्षेत्र में जनता के बीच आपकी पहचान कर्मठ, ईमानदार और संवेदनशील जनसेवक के रूप में स्थापित हुई। आपके नेतृत्व में सीहोर जिले में खाती समाज की तीन ऐतिहासिक रथ यात्राएं संपन्न हुईं, जिनमें हजारों समाजबंधुओं ने भाग लेकर एकता का संदेश दिया। आपकी सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए आपको अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज युवा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह न केवल आपका सम्मान है बल्कि पूरे खाती समाज का गौरव भी है। आप युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, समाज के मार्गदर्शक और जरूरतमंदों के सहारा हैं। आपके नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा, दिशा और एकता का संचार हो रहा है। भगवान जगदीश से कामना है कि आपका यह प्रेरक सफर निरंतर समाज और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहे। खाती समाज परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें