मधुबनी (आशीष धारी सिंह)। जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर कुल धारी सिंह उर्फ बीत बाबू का 82 वर्ष की उम्र में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को शाम के करीब 7:35 बजे मधुबनी ड्योढ़ी स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। उनके निधन से पूरे मधुबनी ड्योढी के साथ ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को उनका अंतिम संस्कार सिमरिया में होगा। 12 सितंबर 1944 को जन्मे कुल धारी सिंह (12.09.1944 - 31.10.2025) जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी में मैथिली विभाग के पहले प्रोफेसर उसके बाद में विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रिंसिपल भी बने। जिसके बाद कुल धारी सिंह दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से विभागाध्यक्ष के रूप में अपने शैक्षणिक पेशे से सन् 2009 के सितंबर में सेवानिवृत हुए। कुल धारी सिंह अपने पीछे दो लड़का, एक लड़की, एक पोता, दो पोती, एक नातिन और दो नतिनी छोड़ गए हैं।
शनिवार, 1 नवंबर 2025
मधुबनी : मैथिली के मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर कुल धारी सिंह नहीं रहे
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें