सीहोर : पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया सिख समाज के नगर कर्तिन का स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

सीहोर : पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया सिख समाज के नगर कर्तिन का स्वागत

Rakesh-rai-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिख समाज ने शहर में भव्य नगर संकीर्तन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में शहर के गाड़ी अड्डे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब से हुई, जहां से पंज प्यारे की अगुवाई में श्रद्धालु नारे लगाते और भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े. जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया. जुलूस में सजे हुए रथों और झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगे पंच प्यारे ध्वजा लेकर चल रहे थे, जबकि गुरु नानक देव जी की तस्वीर को बड़ी श्रद्धा के साथ पालकी में निकाला गया। विशेष पालकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. नगर के लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर 'बोले सो निहाल, सत श्री अकालÓ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजा रहे थे।


श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा माहौल

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. महिलाएं भक्ति गीत और भजन गा रही थीं, जबकि पुरुष शब्द कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। हर चेहरे पर भक्ति और आस्था झलक रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने गुरु नानक देव जी की पालकी पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। 

कोई टिप्पणी नहीं: