सीहोर राम जानकी मंदिर में 150 सालों से जारी है अन्नकूट महोत्सव की परम्परा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

सीहोर राम जानकी मंदिर में 150 सालों से जारी है अन्नकूट महोत्सव की परम्परा

  • सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की

Annkoot-sehore
सीहोर। शहर के छावनी  बग्गी खाने स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में शर्मा परिवार के सहयोग से करीब 150 सालों से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सायं 7:30 बजे मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष 56 भोग लगाकर आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर भागवत भूषण कथा वाचक पंडित अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि  पूर्वजों की परम्परा के अनुसार विगत करीब 150 सालों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां पर विधि-विधान से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देव दिवाली यानी देवताओं की दीपावली। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया था। इसके बाद सभी देवताओं ने धरती पर आकर दीपक जलाएं थे। देव दिवाली पर स्नान करके दीपक जलाने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन वैसे को गंगा के किनारे जाकर दीप दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही 5 स्थानों पर दीप जरूर जलाएं। उत्सव में पधारे संत श्री उद्धवदास जी ने अपने आशीष वचनों से अन्नकूट की महिमा का सुंदर वर्णन किया।कार्तिक माह में अन्नकूट लागए जाने की परम्परा है।

कोई टिप्पणी नहीं: