सीहोर : गुरुद्वारे में केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ विधायक ने की नागरिकों के लिए सुख शांति समृद्धि की अरदास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 5 नवंबर 2025

सीहोर : गुरुद्वारे में केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ विधायक ने की नागरिकों के लिए सुख शांति समृद्धि की अरदास

Shivraj-chauhan-in-sehore
सीहोर। गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष में सीहोर में स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सम्मिलित हुए।  गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे के बाहर विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की गई। जयंती के उपलक्ष में लंगर का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा गुरु दा प्रसाद ग्रहण किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विधायक सुदेश राय ने गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की अरदास की और ज्ञानी जी को दरबार के लिए परंपरा अनुसार वस्त्र भेंट किया। गुरुद्वारा के बाहर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय ने समस्त सिख समाज जनो और लंगर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिख समाज सिंह सभा के अध्यक्ष पदाधिकारियो के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता सन्नी सरदार और समस्त सिख समाज जन और श्रद्धालू नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: