दिल्ली : चांदनी चौक आतंकी विस्फोट में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि कैंडल मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

दिल्ली : चांदनी चौक आतंकी विस्फोट में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि कैंडल मार्च

  • कार डीलरों का बड़ा सन्देश बिना जाँच के गाड़ी न बेचें  : लोकेश मुंजाल

Chandni-chowk-blast
नई दिल्ली (अशोक कुमार निर्भय)।देश की राजधानी दिल्ली में हुए चांदनी चौक आतंकी विस्फोट में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की याद में आज ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल के नेतृत्व में आई ब्लॉक,न्यू मोती नगर,कर्मपुरा में एक श्रद्धांजलि सभा एवं शांति कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए *एक मिनट के मौन* से की गई, जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए लोकेश मुंजाल ने कहा कि यह आतंकी हमला केवल दिल्ली पर नहीं, बल्कि पूरे भारत की आत्मा पर प्रहार है। उन्होंने कहा, “मैं और हमारे सभी कार डीलर्स भाई इस आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम उनके न्याय की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।”


उन्होंने समाज और कारोबार जगत से अपील की कि *सतर्कता और जिम्मेदारी* ही देश की सुरक्षा में आम नागरिक का सबसे बड़ा योगदान है। लोकेश मुंजाल ने विशेष रूप से कार डीलर्स समुदाय से आग्रह किया कि   “मैं अपने सभी कार डीलर्स भाइयों से करबद्ध अनुरोध करता हूँ कि कोई भी कार बिना वेरिफिकेशन के न बेचें। खरीदने और बेचने वाले दोनों की पूरी जांच कर, दस्तावेजों को क्रॉस चेक करने के बाद ही सौदा करें। इसी से हम अपराध और आतंक के नेटवर्क को जड़ से खत्म कर सकते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस और जांच में जुटी एनआईए टीम की सराहना करते हुए कहा कि देश को इन संस्थाओं पर गर्व है और उम्मीद है कि *दोषी आतंकियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा* और उन्हें *फांसी की सज़ा* अवश्य मिलेगी। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में दिल्ली के कारोबारी, स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि आतंक के खिलाफ देश को एकजुट रहना होगा और शांति, भाईचारे तथा मानवता का संदेश फैलाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष लोकेश मुंजाल ने कहा कि ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन एवं दिल्ली प्रदेश `पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए संवेदना प्रकट करती है और जो संभव सहायता सरकार से दिलवा सकती है उसका प्रयास करेगी। इस कैंडल मार्च ने न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि यह भी साबित किया कि दिल्ली का व्यापारी वर्ग राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी के हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: