- एनवायरनमेंट, हेल्थ और पोलिया मुक्त अभियान के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा

सीहोर। देर शाम को आधा दर्जन से अधिक बाइक राइडर्स शहर के बस स्टैंड पर पहुंचे, जिनका रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब और रेड क्रास सोसाइटी आदि के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाइक राइडर्स अब इंदौर के लिए रवाना हो गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया कि रोटरी क्लब की पब्लिक इमेज को ओर सशक्त बनाने के मकसद से रोटरी राइडर्स बाइक पर सवार होकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे है। इनका बस स्टैंड पर क्षेत्रवासियों ने सम्मान किया और बाइक रैली के रूप में एनवायरनमेंट, हेल्थ और पोलिया मुक्त अभियान के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि भारत में भी पोलियो का टीकाकरण करने और जागरूकता फैलाने में रोटरी क्लब ने अहम भूमिका निभाई थी। कई सालों से रोटरी क्लब के नेतृत्व में सेवाभावी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। भविष्य में भी सेवा, जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे है। इसके अंतर्गत बुधवार की शाम को कश्मीर से कन्याकुमारी तक बाइक के माध्यम से रोटरी क्लब अभियान चला रहा है। स्वागत के दौरान रेडक्रास के सचिव विपुल चांडक आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें