पटना : नये साल में खेसारीलाल यादव की “बुलबुल” बनी बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी, गाना वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

पटना : नये साल में खेसारीलाल यादव की “बुलबुल” बनी बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

Khesari-lal-yadav-new-song-viral
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव ने नये साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की है। उनका नया गाना “बुलबुल” आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए, जो खेसारीलाल यादव की जबरदस्त लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को साफ दर्शाता है। नववर्ष के मौके पर आए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है बिग बॉस 19 फेम अभिनेत्री नीलम गिरी की मौजूदगी, जो “बुलबुल” के किरदार में नजर आ रही हैं। खेसारीलाल यादव और नीलम गिरी की केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नई ऊर्जा, ताजगी और रोमांटिक अंदाज़ के साथ नजर आती है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। गाने का म्यूजिक और विजुअल ट्रीट युवाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है। “बुलबुल” को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है, जिसने गाने को आधुनिक और कैची टच दिया है। कंपोज़िशन रौशन सिंह, मिक्स-मास्टर जीतू शर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है, जिससे गाना तकनीकी रूप से भी बेहद मजबूत बन पड़ा है।


खेसारीलाल यादव ने गाने को लेकर कहा कि “बुलबुल” नए साल की उमंग और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। उन्होंने अपने चाहने वालों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। खेसारी ने यह भी उम्मीद जताई कि यह गाना लोगों के दिलों में खास जगह बनाएगा और लंबे समय तक याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि यह गाना निर्माता सुरेन्द्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की फिल्म “अग्निपरीक्षा” का हिस्सा है। कोरियोग्राफर एम.के. गुप्ता के डांस स्टेप्स और नीलम गिरी की अदाओं ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। कुल मिलाकर “बुलबुल” न सिर्फ नए साल का शानदार तोहफा है, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और हिट जोड़ने में कामयाब साबित होता नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: