समस्तीपुर : उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में यूरिया, डीएपी कालाबाजारी का छाया रहा मुद्दा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

समस्तीपुर : उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में यूरिया, डीएपी कालाबाजारी का छाया रहा मुद्दा

Fertilizer-meeting-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 3 जनवरी (रजनीश के झा)। उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में छाया रहा यूरिया, डीएपी आदि खाद कालाबाजारी का मुद्दा। शुक्रवार को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान सभागार में प्रखंड प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण, कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता, आत्मा अध्यक्ष प्रमोद कुमार की उपस्थिति में खाद अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में किसान ब्रह्मदेव  प्रसाद सिंह, राजद के सुजीत कुमार, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव राय, भाकपा के रामबृक्ष राय, कांग्रेस के अब्दुल मालिक आदि ने 266.50 का यूरिया 4 सौ रूपए, 1350 का डीएपी 19 सौ रूपये में कालाबाजारी के तहत बेचने की शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। वहीं बैठक में उपस्थित खाद दुकानदारों ने थौक खाद विक्रेता पर यूरिया, डीएपी के साथ दूसरा खाद टैग करने, भाड़ा आदि के रूप में अधिक पैसा लेने का आरोप लगाया। बैठक में किसानों की शिकायत से थौक खाद विक्रेता, जिला कृषि पदाधिकारी को अवगत कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया साथ ही सरकार दर सभी खाद जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया अन्यथा खाद दुकानों को जांच कर कारवाई करने की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: