मधुबनी : पूर्व चैंपियन लखनऊ को 39 रनों से हराकर SSB जयनगर पहुंचा सेमीफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

मधुबनी : पूर्व चैंपियन लखनऊ को 39 रनों से हराकर SSB जयनगर पहुंचा सेमीफाइनल में

Ssb-madhubani-enters-semifinal
मधवापुर/मधुबनी (रजनीश के झा)। स्थानीय आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर, मधवापुर में खेले गए MPL सीजन-9 के सुपर-6 चरण के पहले मुकाबले में SSB जयनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ (यूपी) को 39 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SSB जयनगर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से गुलशन नवाद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋषिकेश ने 37 रन और उत्कर्ष ने 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में अंकित और सौरव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जेम्स मंडल और अक्षत को 1-1 सफलता मिली।


158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 19.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के लिए सौरव ने 19 रन, आदर्श ने 18 रन, अक्षत 17 ,अनुज नवाद 17 तथा अभिषेक ने 13 रनों की पारी खेली। जयनगर की ओर से अनुराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि पप्पू को 2 विकेट मिले। इसके अलावा आदित्य, प्रफुल्ल, सोनू और निशांत ने 1-1 विकेट हासिल किया। आज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए जयनगर टीम के गुलशन नवाद (64 रन, 35 गेंद) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिसे मैच के उपरांत दीपक सिंह (उपप्रमुख, मधवापुर), नरेंद्र कुमार झा (लेखपाल, RNJ कॉलेज) सहित MPL आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । SSB जयनगर टीम की कप्तानी प्रफुल्ल प्रभाकर ने की, जबकि लखनऊ की कमान जेम्स मंडल के हाथों में रही। मैच में अंपायर की भूमिका अरुण मिश्रा और बी. जमा (मोतिहारी) ने निभाई,जबकि कॉमेंट्री प्रभु मिश्रा और राजकिशोर साह ने की इधर स्कोरर की भूमिका में संजीत कुमार और प्रद्युम्न रहे। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला सुपर-6 चरण के दूसरे मैच में शनिवार को आगरा (यूपी) और जलेश्वर, महोत्तरी (नेपाल) के बीच मैच खेला जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: