फतेहपुर : साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सदस्यता अभियान शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2026

फतेहपुर : साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सदस्यता अभियान शुरू

Cybar-journalist-fatehpur
फतेहपुर (शीबू खान)। पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजए) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर जनपद में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करना है। संगठन की संस्थापिका पुष्पा पांडेया, संरक्षक पीयूष त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के निर्देशन में फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह द्वारा बिंदकी तहसील के औंग क्षेत्र से सदस्यता अभियान चलाया गया। गुरुवार को नए साल के पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला सचिव धीर सिंह यादव के साथ मिलकर शैलेश कुमार सिंह सहित कई अन्य पत्रकार एवं विभिन्न विधा से जुड़े कलमकार साथियों को संगठन की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी पूरे जनपद में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन से जुड़ सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: