सीहोर। मोती बाबा मंदिर स्थित आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव श्रद्धालुओं के द्वारा पारंपरिक रूप से हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने भगवान श्री कृष्ण जन्म से पहले और उसके बाद हुए विभिन्न घटनाक्रम को विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं के समक्ष रखा। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान आशीष दीपिका कुशवाहा ने गीता जी की विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार सहित शहर वासियों की खुशहाली उन्नति प्रगति की कामना की। श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुई। पंडित उपाध्याय ने विभिन्न कथा प्रसंग के माध्यम से भगवान की लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया आरती के उपरांत कथा विश्राम की गई।
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
सीहोर : श्रीमद् भागवत कथा में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें