सीहोर : वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय का जन्म दिन उत्साह के साथ चर्च मैदान पर मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सीहोर : वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय का जन्म दिन उत्साह के साथ चर्च मैदान पर मनाया

Sehore-football
सीहोर। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय का जन्म दिन क्षेत्र में मनाया जा रहा है। शनिवार को शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन और अन्य खेल संगठनों ने जन्म दिन मनाया। इस मौके पर श्री राय ने कहाकि चर्च मैदान पर लंबे समय से निशुल्क फुटबाल खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने एसोसिएशन की तारीफ की। इस मौके पर अंडर-20 फुटबॉल टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया चर्च ग्राउंड ऐतिहासिक ग्राउंड है हमने यहां पर कई बड़ी प्रतियोगिता है आयोजित की है हमारे शहर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है मात्र एक फुटबॉल एसोसिएशन जो निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण एवं साल भर फुटबॉल खिलाते हैं हम फुटबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मनोज कनौजिया के प्रयासों के सराहना करते हैं इस अवसर पर खेल संघ की ओर से जिला खेल अधिकारी जिला खेल अधिकारी आनंद उपाध्याय अत्ताउल्लाह खान बॉक्सिंग प्रशिक्षक बसु संजय कर्म विपिन पवार मनोज अहिरवार कमल पहलवान राजा शर्मा एवं कई वरिष्ठ सीनियर खिलाड़ी एवं सीनियर रिटायर्ड लोगों ने श्री राय को बधाई दी और स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: