समस्तीपुर : ताजपुर में भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी विस्तार का लिया संकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

समस्तीपुर : ताजपुर में भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी विस्तार का लिया संकल्प

  • आइसा, इनौस, ऐपवा, खेग्रामस, अभाकिम, ऐक्टू, आशा, रसोईया, आंगनबाड़ी संगठनों को मजबूती करने का संकल्प

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा)। 22 अप्रैल। भाकपा–माले के 58वें स्थापना दिवस को भाकपा माले लोकल कमिटी के बैनर तले मोतीपुर में बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट एकता के सही मायनों में मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरीके से पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही बुलडोजर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध विकसित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। अंत में नारेबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। एक प्रस्ताव पारित कर 16-18  भी को दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा माले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जीबी बैठक करने, कोष संग्रह करने, प्रचार-प्रसार करने आदि का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, मोतीपुर लाल सिंह, कैलाश सिंह, रंधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, विणुदेव राय, महेश्वर शर्मा, रामसागर राय, हीरालाल सिंह, संजय शर्मा, दिनेश साह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: