पटना : युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पुलकित गर्ग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

पटना : युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पुलकित गर्ग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Pulkit-garg-join-congress-bihar
पटना (रजनीश के झा), 22  अप्रैल । आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर डॉ. पुलकित गर्ग ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. पुलकित गर्ग जैसे ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं के जुड़ने से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और नई दिशा मिलेगी। आज डॉ. पुलकित गर्ग के साथ जिन प्रमुख लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उनमें युवा उद्यमी इंजीनियर इजराइल अंसारी, इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर पवन सिन्हा तथा राजद नेता राजकुमार प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल थे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम  ने कहा कि आज देश और राज्य की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं, उद्यमियों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. पुलकित गर्ग और उनके साथ जुड़े साथियों के कांग्रेस परिवार में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि लोग कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं। इस अवसर पर  पार्टी में शामिल पुलकित गर्ग ने कहा कि देश अब लफ्फाजियों से ऊब गया है। हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानियां दी हैं आज उन कुर्बानियों को कलंकित किया जा रहा है। इसलिए ये ज़रूरी है कि आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए आगे आया जाए। मिलन  समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे , मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, वरीय नेता असितनाथ तिवारी , चंद्रभूषण राजपूत सहित अन्य नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: