- सीहोर हाई स्कूल का परिणाम 84.90 प्रतिशत रहा, जिससे जिले ने प्रदेश में आठवां, हायर सेकेंडरी परीक्षा में 86.47 प्रतिशत के साथ जिला 11वें स्थान पर रहा
सीहोर जिले का इस वर्ष हाई स्कूल का परिणाम 84.90 प्रतिशत रहा, जिससे जिले ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी परीक्षा में 86.47 प्रतिशत के साथ जिला 11वें स्थान पर रहा। जिले के अन्य मेधावी छात्रों में हाई स्कूल में भविष्य कुशवाहा रेडी ने 98?के साथ राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया। 12वीं कला संकाय में हर्षित जैन सिद्धिकगंज ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में नौवां स्थान पाया। वाणिज्य समूह में श्रुति मेवाड़ा बिलकिसगंज ने 96.40 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान और जीव विज्ञान समूह में प्रिंसी कुशवाहा आष्टा ने 97.40 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणाम घोषित होने के शुरुआती घंटों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर संबंधी समस्याएँ देखी गईं, जिससे विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए इंतजार करना पड़ा। सीहोर जिले का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम वर्ष 2022-23 में 79 परसेंट रहा था, जो प्रदेश में दूसरा स्थान था। वर्ष 2023-24 में यह 68.32 परसेंट रहा और जिले को सातवां स्थान मिला। इस वर्ष 2024-25 में सीहोर जिले का परीक्षा परिणाम 85.54 परसेंट रहा, जिसमें प्रदेश में सातवां स्थान बरकरार रहा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में सीहोर जिले का परिणाम वर्ष 2022-23 में 64.97 परसेंट था, जिसमें जिले का आठवां स्थान था। वर्ष 2023-24 में यह 72.70 परसेंट रहा और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। जबकि वर्ष 2024-25 में जिले का परिणाम 82.92 परसेंट रहा, जिससे बारहवां स्थान मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें