सीहोर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर सीहोर (सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित) में साप्ताहिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उनके सामाजिक योगदान, संघर्षों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। 9 अप्रैल को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय एवं छात्रावास परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। समारोह में ग्राम पंचायत मोगरा( जिला सीहोर) के सरपंच सुनील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, उपप्रबंधक संदीप मौर्य, प्रशासक अशोक त्रिपाठी, प्राचार्य लोकेश बहादुर सिंह सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहन पाल द्वारा किया गया।
बुधवार, 15 अप्रैल 2026
सीहोर : कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें