- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बैच धारण कर कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ
मधुबनी 14 अप्रैल (रजनीश के झा)। बिहार अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार ने बैच धारण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भी बैच धारण कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। बिहार अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान सुरक्षा और जागरूकता का पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष बिहार में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना और उन वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस सप्ताह की शुरुआत 14 अप्रैल को 'अग्निशमन सेवा दिवस' से होती है। बिहार में, खास तौर पर गर्मी के मौसम में पछुआ हवाओं के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में इस सप्ताह की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।
अग्निशमन सप्ताह के दौरान बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा पूरे जिले में अस्पतालों, स्कूलों और बहुमंजिला इमारतों में आग से बचने का जीवंत प्रदर्शन तथा गांवों और शहरी मुहल्लों में पैम्फलेट और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को सावधान करने सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान अग्नि सुरक्षा से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है" का संदेश फैलाया जायेगा। लोगों को सलाह दी जायेगी कि वे रसोई में काम करते समय सूती कपड़े पहनें, बिजली के उपकरणों की नियमित जांच कराएं और आग लगने पर तुरंत 101 या 112 नंबर पर सूचना दें। यह सप्ताह जागरूक करता है कि थोड़ी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जन-भागीदारी का संकल्प है ताकि बिहार को अग्नि-सुरक्षित बनाया जा सके। इस अवसर पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, डीपीआरओ, परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी, रश्मि, जिला समादेष्टा, गृहरक्षावहिनी, अमित कुमार सहित अग्निशमन सेवा के कई कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें