मधुबनी : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई अंबेडकर जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मधुबनी : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई अंबेडकर जयंती

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा), 14 अप्रैल : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय मधुबनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए गए समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख नेता रहे मौजूद  इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्जुन सहनी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी ने भी बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 


जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रंजीत यादव, सुबोध चौधरी जी, राधा देवी जी, प्रशांत ठाकुर जी, गोपाल चौपाल, अरुण पासवान, सुनील मिश्रा जी, जियालाल पासवान, राकेश पासवान, कन्हैया साह, वीनू राम, अशोक राम, चन्दन चौपाल, अजय राम एवं मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने क्या कहा  श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने कहा, "बाबा साहब ने हमें संविधान के रूप में सबसे बड़ा हथियार दिया है। उनका जीवन संघर्ष हमें सिखाता है कि शिक्षा और संगठन से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के पंचतीर्थों का विकास कर उनके सपनों को साकार कर रही है।" जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ने कहा, "भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में लगातार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यही अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।"

कोई टिप्पणी नहीं: