सीहोर। शनिवार को हर साल की तरह इस साल भी निरन्तर 19 वर्षों से गर्मी के दिनो में स्थानीय लुनिया चौराहे पर वर्मा पेट्रोल पंप के सामने स्व.श्री बाबूलाल वर्मा एवं श्रीमती शांती देवी वर्मा की पुण्य स्मृति में सार्वजनिक प्याऊ का शुभांरभ उनके पुत्र सूर्यप्रकाश वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा पुत्रवधु अनुराधा वर्मा, संगीता वर्मा, पूजा वर्मा पुत्री गायत्री वर्मा, हर्षा वर्मा तथा पोते यश, राज, स्पर्श द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर समाज सेवी विष्णु कौशल, मुकेश पाल, रघुवीरसिंह, अशोक चौधरी, राजवीर, ओमप्रकाश बारेला, सानू बेल्डर, विनोद ठेकेदार, राजकुमार, गोपाल शर्मा, हफीज अब्दुल्ला, दीपक शाक्य आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी राकेश वर्मा ने बताया कि राहगीरों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। पिछले कई सालों से गर्मी के मौसम में राहगीरों और क्षेत्रवासियों के लिए सार्वजनिक प्याऊ लगाई जाती है।
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
सीहोर : सार्वजनिक जल मंदिर का शुभांरभ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें