सीहोर : फूले नहीं होते तो आज अशिक्षित होती भारत की सशक्त महिलाऐ : पुष्पद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सीहोर : फूले नहीं होते तो आज अशिक्षित होती भारत की सशक्त महिलाऐ : पुष्पद

  • मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले  जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए 
  • महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प 

Jyotiba-foole-jayanti-sehore
सीहोर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती शनिवार को शिक्षा स्वास्थ्य सर्वोपरि दिवस के रूप में मनाई गई। ज्योतिबा फुले जयंती आयोजन समिति के द्वारा वसुंधा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गीत संगीत नृत्य और नाटक के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। जिला अस्पताल टी आई विभाग और वेलनेश केंद्र द्वारा स्वास्थ्य जांच निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का पुष्प मालाए पहनाकर समिति के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया।


शिक्षिका निर्मला मालाकार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के द्वारा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता दिनेश पुष्पद, कमल कीर, आर के बांगरे, जन्म सिंह परमार, कबीर सागर, मुकेश कुशवाहा ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और उनके द्वारा विपरीत परिस्थितियों में महिला शिक्षा को लेकर किए गए कार्यों को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश पुष्पद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामचंद्र माली, राम रत्न मालवीय माधव सिंह कुशवाहा केशव कुशवाहा गुलाब सिंह बागवान कन्हैयालाल माली गोपाल माली मुकेश कुशवाहा गजराज हेमसिंह माली रामकिशन माली मोहनलाल सैनी,, कमलेश कुशवाहा , पूनम कुशवाहा, लखन पटेल, शुभम कुशवाहा, हेम सिंह माली  महेश बागवान, सत्यनारायण माली, विष्णु प्रसाद माली सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: