सीहोर : इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सीहोर : इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता

  • व्यस्तता के साथ महिलाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दे : नेहा विजयर्गीय

Inner-wheel-sehore
सीहोर। इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में बड़ी संख्या में व्यस्तता के साथ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने कहाकि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद, महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे परिवार और समाज की रीढ़ हैं। कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने और अपनी ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ न करने के लिए व्यावहारिक सुझाव देते हुए शरीर को स्वस्थ रखने की बात कही। शनिवार को शहर के अटल पार्क में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित व्यायाम को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह न केवल शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद करती है, बल्कि मानसिक शांति, वजन नियंत्रण, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार जैसे लाभ भी प्रदान करती है। इस मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें प्रथम संगीता राय, दूसरा स्थान अंकित अग्रवाल और तीसरा स्थान निकिता उपाध्याय रही अंत में सचिव सीमा व्यास और आरती ठकराल द्वारा सभी मौजूद लेडिस का आभार व्यक्त किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: