मुंबई : लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई तय किया, जहाँ रैप और बदला—दोनों ही ज़ोरदार हैं! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मुंबई : लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई तय किया, जहाँ रैप और बदला—दोनों ही ज़ोरदार हैं!

Prime-vedio-lukkhe
मुंबई (रजनीश के झा)। लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से हिंदी में किया जाएगा, यह सीरीज़ भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी, भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ लुक्खे के दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 8 मई घोषित की। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह व राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित, लुक्खे,  पंजाब की पृष्ठभूमि में बनी एक रोमांचक, काल्पनिक म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा सीरीज़ है। अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ द्वारा निर्मित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस आठ एपिसोड की सीरीज़ में राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और गायक किंग इस सीरीज़ के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लुक्खे में पलक तिवारी (अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू में) और लक्षवीर सिंह सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा अहम किरदार निभाते दिखेंगे। लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में किया जाएगा, जिसे भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से स्ट्रीम किया जाएगा। प्राइम ओरिजिनल सीरीज़, लुक्खे, एक ज़बरदस्त और काल्पनिक म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा है, जो चंडीगढ़ की धड़कती रूह पर आधारित है  जहाँ रैप कल्चर, महत्वाकांक्षा और अपराध आपस में टकराते हैं। कहानी के केंद्र में बदले और मुक्ति की एक दमदार दास्तान है, जिसमें प्रतिद्वंदी रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) और ओजी  (शिवांकित) एक बेहद निजी दुश्मनी में उलझे हुए हैं, जो कला और दुश्मनी के बीच की सीमाओं को धुंधला कर देती है। ज़बरदस्त एक्शन, गोलियों की बौछार और जोशीली म्यूज़िकल एनर्जी का मेल 'लुख्खे' असल में एक ऐसी कहानी है जो दर्द, प्यार और ऊँची उम्मीदों से बनी है। इसका मूल विचार है: “रैप और बदला, दोनों लाउड हैं।”  “प्राइम वीडियो में हम कहानी कहने के तरीकों के साथ लगातार प्रयोग करते हुए स्तर को और ऊँचा उठाने में विश्वास रखते हैं चाहे वह विभिन्न जॉनर का मेल हो, नए फॉर्मेट्स को एक्सप्लोर करना हो, या अनोखी कहानियों को सामने लाना,”


प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा। “लुक्खे इसी सोच का एक मजबूत उदाहरण है, जो ज़बरदस्त एक्शन और जोशीले रैप म्यूज़िक को साथ लाते हुए, रफ्तार और भावनात्मक गहराई के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर एक बिल्कुल अलग दुनिया रचती है। असल में, यह सीरीज़ बदले और मुक्ति की एक प्रभावशाली कहानी है, जो जटिल किरदारों और उनके फैसलों से आगे बढ़ती है। किंग और पलक तिवारी अपने OTT डेब्यू के साथ एक शानदार कलाकारों की टोली के साथ नजर आएंगे। हमें पूरा भरोसा है कि जब 8 मई को 'लुक्खे' का प्रीमियर होगा, तो भारत और 240 देशों व क्षेत्रों के दर्शक इसे ज़रूर पसंद करेंगे।” इस सीरीज़ के क्रिएटर्स और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स, अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बताया, “लुक्खे हमारे लिए एक सच्चा जुनूनी प्रोजेक्ट रहा है—एक ऐसा प्रोजेक्ट जो पारंपरिक एक्शन ड्रामा की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। हमारा उद्देश्य एक ऐसी दुनिया बनाना था, जहाँ ज़बरदस्त एक्शन, जोश भरा रैप म्यूज़िक और सच्चे, मानवीय जज़्बात एक साथ मिलकर एक बेहतरीन अनुभव दे। प्राइम वीडियो के साथ काम करने और एक बेहद टैलेंटेड व बहुमुखी कलाकारों की टीम के कारण हम इस मल्टी-जॉनर कहानी को एक ऐसे अंदाज़ में पेश कर पाए हैं, जो गहरा, दमदार और अलग महसूस होता है। हम बेहद उत्साहित हैं कि दर्शक लुक्खे को 8 मई को प्राइम वीडियो पर विशेष प्रीमियर के साथ देखेंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं: