अपने सोशल मीडिया पर 'भूत बंगला' का ट्रेलर शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा:
"भूत बंगला कितना पागलपन भरा और डरावना लाफ-रयॉट लग रहा है! इस पागलपन को पर्दे पर लाने के लिए प्रियन सर, अक्षय, तब्बू, एकता और पूरी टीम को बहुत सारा प्यार। यह एक ऐसा हॉन्टेड हाउस लग रहा है जिससे कोई खुद को दूर नहीं रख पाएगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। @akshaykumar @priyadarshan.official @ektarkapoor @shobha9168 @pareshrawalofficial @rajpalofficial @tabutiful @actormanojjoshi @wamiqagabbi @senguptajisshu @mipalkarofficial @balajimotionpictures @zeemusiccompany @penmovies"
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'हलचल', 'चुप चुप के', 'दे दना दन' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश है 'भूत बंगला', जिसमें अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। 'भूत बंगला' के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें