मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लैमर की दुनिया में कई कहानियां लाइमलाइट से शुरू होती हैं, लेकिन रश्मि देसाई की नई शुरुआत एक बेहद निजी और भावुक पल से जन्मी है। सेट पर एक फैन की सच्ची तारीफ और एक साड़ी को लेकर उसकी मासूम ख्वाहिश ने एक ऐसे सफर की नींव रखी, जो अब ‘रागा’ के रूप में आकार ले चुका है। यह सिर्फ एक फैशन ब्रांड नहीं, बल्कि उस जुड़ाव का विस्तार है जो एक कलाकार और उसके चाहने वालों के बीच बनता है। अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी रश्मि देसाई अब उद्यमिता की राह पर भी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में एक गुजराती फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ एक छोटा-सा वाकया उनके लिए जीवन बदल देने वाला साबित हुआ। जब एक फैन उनकी पहनी साड़ी से इतना प्रभावित हुआ कि उसे खरीदने की जिद कर बैठा, तब रश्मि ने वह साड़ी उसे तोहफे में दे दी। यही पल ‘रागा’ की प्रेरणा बना—एक ऐसा ब्रांड जो रश्मि के पर्सनल स्टाइल को उनके फैंस तक पहुंचाने का माध्यम है। आज रश्मि एक्टिंग, थिएटर और अपने ब्रांड के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाते हुए न सिर्फ अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि अपने फैंस को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनने का मौका दे रही हैं।
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
मुंबई : रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें