मुंबई : 'राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, ‘छत्रपती’ अँथम के लिए बढ़ा इंतज़ार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मुंबई : 'राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, ‘छत्रपती’ अँथम के लिए बढ़ा इंतज़ार

Film-raja-shivaji
मुंबई (अनिल बेदाग): फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। इसके साथ ही अब सभी की नजरें सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” पर टिक गई हैं, जिसने पहले से ही अपने टीज़र से शानदार माहौल बना दिया है। इस फिल्म को रितेश विलासराव देशमुख ने निर्देशित किया है और वे ही इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है। अँथम “छत्रपती” को अजय-अतुल ने अपने भव्य संगीत से सजाया है, जो फिल्म के स्केल को और बड़ा बनाता है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: