मधुबनी (रजनीश के झा), 15 अप्रैल। बिहार में नई सरकार के सफल गठन पर टिंकू कसेरा, अध्यक्ष जदयू व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ सह उपाध्यक्ष नागरिक परिषद, जिला मधुबनी की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव सहित समस्त मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। टिंकू कसेरा ने अपने संदेश में कहा कि नई सरकार के गठन से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग के क्षेत्र में ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि व्यवसाय एवं उद्योग क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु नई नीतियों के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे बिहार आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नई सरकार को सफल एवं जनकल्याणकारी कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।
बुधवार, 15 अप्रैल 2026
मधुबनी : बिहार में नई सरकार के गठन पर जदयू नेता टिंकू कसेरा ने बधाई दी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें