पाकिस्तानी पोत को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की अनुमति दी गई, पहले नहीं मिली थी इजाजत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

पाकिस्तानी पोत को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की अनुमति दी गई, पहले नहीं मिली थी इजाजत

Iran-permit-pakistan
पाकिस्तान के दो व्यापारिक पोतों को सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि पहले उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी। ‘पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन’ (पीएनएससी) के ये दोनों व्यापारिक जहाज (शालीमार और खैरपुर) ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फारस की खाड़ी में जाने वाले पहले पाकिस्तानी जहाज हैं। पीएनएससी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ईरानी अधिकारियों ने इन दोनों पोतों को रोक दिया था और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से लौट जाने को कहा था। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके फारस की खाड़ी में जाने की अनुमति मिल गई।’’ पोत के कप्तान (आसिफ और शाहीन) अब कुवैत और दास द्वीप की ओर रवाना हो चुके हैं, जहां से वे लाखों लीटर डीजल और कच्चा तेल लेकर लौटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: