अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम में पाकिस्तान की ‘अहम भूमिका’ सराहनीय है : स्टॉर्मर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम में पाकिस्तान की ‘अहम भूमिका’ सराहनीय है : स्टॉर्मर

Uk-appriciate-pakistan
ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात करके पश्चिम एशिया में युद्धविराम वार्ता में इस्लामाबाद की ‘अहम भूमिका’ की सराहना की। ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने की तात्कालिकता पर सहमति व्यक्त की। ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय है। यह बातचीत अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुई। ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने स्टॉर्मर-शरीफ के बीच वार्ता का विवरण देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (स्टॉर्मर) ने कहा कि युद्धविराम का स्वागत है और पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शरीफ को धन्यवाद।’’ 


उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि आगामी वार्ता युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने और होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें कहा गया, ‘‘यह मानते हुए कि अभी शुरुआती दौर है, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन इस प्रक्रिया का समर्थन करता है और आशा करता है कि इससे संघर्ष के दीर्घकालिक समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने ब्रिटेन और पाकिस्तान के बीच लंबे और गहरे संबंधों को स्वीकार किया और भविष्य में भी संपर्क में रहने पर सहमति जतायी।’’ स्टॉर्मर ने शुक्रवार को खाड़ी देशों का अपना तीन दिवसीय दौरा समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के नेताओं के साथ चर्चा की। अपने दौरे के अंत में ब्रिटेन की मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने कहा कि सहयोगी खाड़ी देश रक्षा और आर्थिक मजबूती पर अधिक निकटता से काम करने के लिए ‘वास्तव में इच्छुक’ हैं। इस बीच, वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले इस संघर्ष से आगे का रास्ता निकालने के लिए पाकिस्तान में हो रही महत्वपूर्ण वार्ता पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वेंस और गालिबफ शनिवार को महत्वपूर्ण शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक निर्णायक सफलता की प्रतीक्षा कर रहा है, क्योंकि इस संघर्ष ने व्यापक आर्थिक व्यवधान उत्पन्न किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: