समस्तीपुर : नालंदा में महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

समस्तीपुर : नालंदा में महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Candle-march-samastipur
समस्तीपुर (रजनीश के झा), 11 अप्रैल । नूरसराय (नालंदा) में प्रजापति समाज के महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ पीड़ित को न्याय दिलाने, मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग को लेकर प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने समस्तीपुर समाहरणालय से कैंडल मार्च निकाला। मार्च नारे लगाकर जिला मुख्यालय का भ्रमण के बाद पुनः समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नूरसराय की घटना के दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिया जाये साथ ही मां- बहन- बेटियों की सुरक्षा की गारंटी किया जाए। मौके पर प्रजापति समन्वय समिति के प्रमोद कुमार पंडीत, महेंद्र पंडीत, लक्ष्मी पंडित, दीलीप कुमार प्रजापति, सोहन कुमार पंडित, रामदयाल पंडित, योगेन्द्र पंडित, राजेश पंडित, सुरेंद्र पंडित, राकेश पंडित, राम प्रह्लाद पंडित, मोहन पंडित, बृजमोहन पंडित, मनोज पंडित, रामाशीष पंडित, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: