अररिया : अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

अररिया : अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा : प्रशांत किशोर

Praahant-kushore-on-new-cm
अररिया (रजनीश के झा), 14 अप्रैल। बिहार में नए CM फेस की घोषणा पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान; बोले- ज्ञान की भूमि बिहार को ये चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली भाजपा का पहला सौगात है, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए! लेकिन, ये नई भाजपा है, इन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। बिहार के नए CM सम्राट चौधरी का नाम लिए बगैर PK ने कसा तंज, बोले- आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है, उनकी चाबी-रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा, जिनकी प्राथमिकता गुजरात में 10-12 हजार रुपए में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों में-बस में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें, आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: