किशनगंज : दिशा समिति की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मई 2026

किशनगंज : दिशा समिति की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा।

Disha-meeting-kishanganj
किशनगंज (संवाददाता)। किशनगंज जिला परिषद भवन सभागार में  दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद एवं जिलाधिकारी विशाल राज ने एक-दूसरे को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई। सांसद डॉ. जावेद आजाद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। वहीं जिलाधिकारी विशाल राज ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में विधायक, विधान पार्षद, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: