मधुबनी : अतिक्रमण अवैध वसूली तथा रंगदारी करने वालों पर प्राथिमिकी दर्ज, दो नामजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 मई 2026

मधुबनी : अतिक्रमण अवैध वसूली तथा रंगदारी करने वालों पर प्राथिमिकी दर्ज, दो नामजद

  • सरकारी संपत्ति आम जनता की धरोहर है और उस पर अवैध कब्जा कर निजी लाभ उठाने वालों को चिन्हित कर आगे भी होगी कड़ी कारवाई।

Madhubani-dm-on-action
मधुबनी (संवाददाता), 22 मई । भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत हरिणे बॉर्डर के समीप सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकान निर्माण कर वर्षों से रंगदारी एवं अवैध वसूली करनेवालों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध कब्जा अथवा अवैध वसूली एवं सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जांचोपरांत उक्त आरोपों में शहीद अंसारी तथा सबीर अंसारी , पिता-लतीफ अंसारी ग्राम-हरिने, थाना-हरलाखी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथिमिकी दर्ज करायी गयी है। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने  कहा है कि  सरकारी संपत्ति आम जनता की धरोहर है और उस पर अवैध कब्जा कर निजी लाभ उठाने वालों को चिन्हित कर आगे भी कड़ी कारवाई की जायेगी।   कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने, अवैध निर्माण करने अथवा रंगदारी/अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण या अवैध वसूली की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: