सीहोर : एकलव्य रेड ने उड़ान रेड को 181 रन के विशाल अंतर से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मई 2026

सीहोर : एकलव्य रेड ने उड़ान रेड को 181 रन के विशाल अंतर से हराया

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत शनिवार को खेले गए एक मैच में एकलव्य क्रिकेट अकादमी रेड ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 181 रन से हराया। इस मैच में एकलव्य रेड की ओर से मात्र 15 वर्षीय बालक अराव मसीह ने मात्र 84 गेंद पर 21 चौकों और 17 छक्कों की मदद से 210 रन को दोहरा शतक लगाया, वहीं अनंत पेशवानी ने 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मैच के अंत में जिला संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, कोच अतुल कुशवाहा, मनोज दीक्षित मामा, पवन केवट आदि ने शहर के उभरते विस्फोटक बल्लेबाज अराव मसीह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।


डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए एकलव्य क्रिकेट अकादमी रेड ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 383 रन बनाए थे। इसमें अराव मसीह ने 210 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके अलावा अंशुल शर्मा ने 35 गेंद पर 62 रन, बंधन पवार ने 10 रन, मानव विश्वकर्मा ने 40 गेंद पर 32 रन और अनंत पेशवानी ने 16 रन की पारी खेली। इधर उडान क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चिराग पासवान ने, अराव तिवारी, कुबेर सिंह धाक ने 2-2 विकेट और तविश ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी रेड टीम ने 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। इसमें शिव कुमार बंसल ने 33 रन, लक्ष्य ने 10 रन, वीर ने 20 रन और निशांत ने 23 रन की पारी खेली। इसके अलावा एकलव्य रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनंत पेशवानी ने 4 विकेट, बंधन पवार ने 2 विकेट, संतोष मकवाना, दिव्यांश और अभिनव राठौर ने 1-1 विकेट हासिल किए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: