काठमांडू । नेपाल पुलिस ने काठमांडू में 15 वर्षीय एक लड़के का अपहरण करने के आरोप में पांच भारतीय किशोरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इन किशोरों ने सोमवार को काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित चितवन जिले से एक नेपाली लड़के का अपहरण कर लिया था। इसने बताया कि अपहृत लड़के को काठमांडू के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से फिरौती की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को होटल पर छापा मारा और अपहरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अपहृत लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, और गिरफ्तार किए गए किशोरों को जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए चितवन जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।
गुरुवार, 18 जून 2026
Home
अपराध
बिहार
विदेश
काठमांडू : नेपाल में नाबालिग के अपहरण के आरोप में बिहार के पांच भारतीय किशोर गिरफ्तार
काठमांडू : नेपाल में नाबालिग के अपहरण के आरोप में बिहार के पांच भारतीय किशोर गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें