अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की उनके वकील से मुलाकात कराने का प्रबंध करें : अदालत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की उनके वकील से मुलाकात कराने का प्रबंध करें : अदालत

imran-khan-in-jail
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनके वकील के बीच सात दिनों के भीतर मुलाकात की व्यवस्था करें। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 19.0 करोड़ पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उनकी सजा को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 73 वर्षीय नेता इमरान खान 2023 से कारागार में हैं और अभी रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर और न्यायमूर्ति मोहम्मद आसिफ की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान, वकील सलमान सफदर ने अदालत को बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद वे अडियाला जेल में अपने मुवक्किल से नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि वह न तो निर्देश प्राप्त कर सके और न ही अपील के लिए अधिकार हासिल कर सके। न्यायाधीश डोगर ने दलीलें सुनने के बाद इस्लामाबाद के महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि वे कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए खान और बुशरा की उनके वकील के साथ सात दिन के भीतर मुलाकात सुनिश्चित करें। उन्होंने मुलाकात होने तक मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। इस्लामाबाद की एक जवाबदेही अदालत ने 17 जनवरी, 2025 को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में खान और बुशरा को क्रमशः 14 और सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, दोनों ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अपनी सजा को चुनौती दी थी। यह मामला इस आरोप से जुड़ा था कि इस जोड़े ने 50 अरब पाकिस्तानी रुपये को वैध बनाने के लिए बहरिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और जमीन हासिल की तथा उसे जमीन का कारोबार करने वाले एक दिग्गज कारोबारी को दे दिया। यह पैसा ब्रिटेन ने देश को वापस लौटा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: