मधुबनी : मंत्री अरूण शंकर प्रसाद के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में 07 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

मधुबनी : मंत्री अरूण शंकर प्रसाद के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में 07 गिरफ्तार

7-arrest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 08 जून । 05 जून की रात्रि में खजौली थाना अन्तर्गत ग्राम-ठाहर में एक व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में हुई मृत्यु को लेकर मधुबनी के खजौली विधानसभा के निर्वाचित विधायक-सह-श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार अरूण शंकर प्रसाद द्वारा 07 जून को समय संध्या लगभग 05:30 बजे मृतक के परिजन से मिलने हेतु उनके घर पहुँचे थें। इसी क्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वहाँ उपस्थित कुछ महिलाओं को उग्र कर मंत्री जी के वाहन के आगे खड़ा कर दिया गया एवं अनावश्यक मांग किया जाने लगा तथा पत्थर से मारकर उनके वाहन के सिसा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते हीं पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया एवं माननीय मंत्री जी से भी मिला गया था। इस घटना में मंत्री जी पुर्ण रूप से सुरक्षित है। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष, खजौली थाना द्वारा त्वरीत कार्रवाई कर कांड संख्या-दिनांक-07.06.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सुचनाओं, बाहरी अन्य स्त्रोतों / मुखबिरों एवं जिले के तकनिकी टीम की सहायता से आस-पास के सी०सी०टी०वी० कैमरा का गहन अवलोकन कर सभी अभियुक्त की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु उनके ठिकानो पर विधिवत छापेमारी कर 04 पुरूष एवं 03 महिला कुल- 07 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: