मधुबनी : 13 kg गांजा (मूल्य-07 लाख) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

मधुबनी : 13 kg गांजा (मूल्य-07 लाख) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Two-arrest-with-ganza-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 8 जून । 07 जून को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष, अंधरामठ थाना एवं एस०एस०बी० द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पीलर सं0-232 एवं 233 के पास पहुँचे तो देखा गया कि 02 से 03 व्यक्ति अपने सिर पर कोई वस्तु को थैला/बोरा में रखकर नेपाल की ओर से भारत आते दिखायी दिया जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर गयी तो वो व्यक्ति अपने कंधे पर रखे सामान को वही पटककर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से उन्हे घेर कर पकड लिया गया। पकडाए व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपने साथ गांजा (मादक पदार्थ) होने की बात को बताया। तत्पश्चात उसे अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए उसका नाम /पता पूछा गया तो उसने अपना नाम (01) नेवालाल मंडल, पे०-स्व० रति लाल मंडल एवं (02) चिलमिल यादव, पे०-स्व० चेतीलाल लाल यादव दोनों सा०-कमलपुर, थाना-बनिनिया, जिला-सप्तरी (नेपाल) बताया गया। तत्पश्चात व्यक्ति के पास से बरामद पीले रंग के बौरे का तलाशी लिया गया तो उस बौरे से कुल 13 पैकेट गांजा जैसा दिखने वाला प्रदर्श बरामद हुआ। जिसके पश्चात घटनास्थल पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगवाकर उन बरामद सभी 13 पैकेट प्रदर्श का वनज कराया गया तो उसका कुल वजन 13.00 kg पाया गया। जिसके पश्चात बरामद प्रदर्श को घटनास्थल पर विधिवत रूप से सील करते हुए जप्त किया गया एवं पकड़ाये हुए दोनो व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।इस घटना के संदर्भ में अंधरामठ थाना द्वारा कांड संख्या-65/26 08 जून सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: