सीहोर : संस्कार मंच के तत्वाधान में मनाई गई आचार्य चाणक्य की जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 जून 2026

सीहोर : संस्कार मंच के तत्वाधान में मनाई गई आचार्य चाणक्य की जयंती

  • आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते : संत माधवदास महाराज

Chanakya-jayanti-sehore
सीहोर। सोमवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में हर साल की तरह इस साल भी संस्कार मंच और श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में आचार्य चाणक्य की जन्म जयंती को चाणक्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर शहर के कोलीपुरा स्थित श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज एवं समाजजनों ने मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता संत माधवदास महाराज ने आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहाकि हमारे मध्य आश्रम के संचालक राहुल सिंह, यज्ञाचार्य पंडित कुणाल व्यास, पवन केवट, सुनील राय, कमलेश राय, आकाश राय, रीतेश माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद है।


माल्यार्पण, पुष्पार्चन, पूजन, दीप प्रज्ज्वलन किया

संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण, पुष्पार्चन, पूजन, दीप प्रज्ज्वलन किया। ब्राह्मण महापुरुषों की चर्चा एवं समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान के ऊपर विस्तृत वार्तालाप किया गया। ब्राह्मणों ने सत्य, सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ सामाजिक व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित, सुदृढ़ता के साथ प्रकृति संरक्षण में भी सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। समाज के हर वर्ग को समरसता के साथ एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य किया है। ब्राह्मणों का सदैव से शास्त्र एवं शस्त्र दोनों पर समान अधिकार रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: