सीहोर : नगर पालिका परिषद में दी गई धर्मेंद्र कक्का को श्रद्धांजली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 जून 2026

सीहोर : नगर पालिका परिषद में दी गई धर्मेंद्र कक्का को श्रद्धांजली

Tribute-dharmendra-kaka-sehore
सीहोर। पूर्व पार्षद एवं लोक निर्माण सभापति श्रीमती मधुबाला राठौर के पति स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर के निधन पर नगर पालिका परिषद में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर एक कर्मठ, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा की भावना से समाज में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनका निधन न केवल राठौर परिवार बल्कि पूरे शहर और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दु:ख सहने की शक्ति दें। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक सभा में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शासना, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, अर्जुन राठौर, राहुल राय, कमलेश राठौर, दिनेश कुशवाहा, राजेश मांझी, दिलीप राठौर लोकेंद्र वर्मा, कमलेश कुशवाहा सहित समस्त पार्षदगण एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: