समस्तीपुर (संवाददाता) , 3 जून । पुलिस पिटाई से कस्टडी में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शराब मामले में समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने दो दिन पहले हलई थाना क्षेत्र के बाजिदपुर करनैल वार्ड 1 निवासी स्व० बटोही महतो के पुत्र सुनील कुमार महतो (35) को गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार उत्पाद पुलिस गिरफ्तारी के दौरान और फिर पटोरी पुलिस हाजत में आरोपी युवक की जमकर पिटाई की गई थी। तत्पश्चात उसे जेल भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल लाई जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शरीर पर मौजूद पिटाई का निशान, ब्लिडिंग से पता चलता है कि पुलिस पिटाई से ही युवक की मौत हुई है। भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि एक हट्टे-कट्टे युवा की यूं ही मौत नहीं होगी।पुलिस पिटाई से पुलिस हाजत में युवक की मौत को गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने इसकी निन्दा की है साथ ही घटना की जांच कर दोषी पुलिस एवं अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने एवं नौकरी से बर्खास्त करने, मृतक के परिवारजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने, पुलिस की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। माले नेता ने बुधवार को एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पुलिस को खुली छूट देने का नतीजा है कि पुलिस मनमानी पर उतर आई है। पुलिस मानवाधिकार का खुल्लम खुल्ला उलंघन कर रही है। पैसा-पैरवी के बल पर दोषी को निर्दोष एवं निर्दोष को दोषी साबित करती है। उन्होंने दोषी पुलिस-अधिकारियों पर कारवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना का पुनरावृत्ति न हो सके।
बुधवार, 3 जून 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : पिटाई से पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, दोषी पुलिस-अधिकारी पर हो कारवाई- : सुरेंद्र
समस्तीपुर : पिटाई से पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, दोषी पुलिस-अधिकारी पर हो कारवाई- : सुरेंद्र
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें