सीहोर : अमलाहा की 6 बहनों ने कलेक्टर से मांगा शौचालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जून 2026

सीहोर : अमलाहा की 6 बहनों ने कलेक्टर से मांगा शौचालय

  • पापा बकरी चराते है बनाने के लिए नहीं जुुटा पाए पैसा

Daughter-demand-toilet-sehore
सीहोर। अमलाहा से पहुंची 6 सगी बहनों ने कलेक्टर से शौचालय की मांग की है। सभी बहने खुले में शौच जाने से परेशान हो चुकी है। बहनों ने बताया कि मां का देहांत हो चुका है। पिता बकरी चराने का काम करते है। सात सालों से खेत या फिर जंगल में शौच जा रहे है। आवेदन दिया पर पंचायत ने शौचालय के लिए पैसा नहीं दिया। अमलाहा ग्राम पंचायत कागजों में ओडीएफ घोषित हो चुकी है लेकिन हकीकत कुछ अलग है गांव में खुले में शौच जारी है। गांव की 6 बहनों को शर्म आ गई है पर सरपंच सचिव बेशर्म बने हुए है। कलेक्ट्रेट पहुंची रोशनी, मुशकान, दिक्षा, वैष्णवी, बंता बंसिका ने बताया की खुले में शौच जाने में डर लगता है जंगल में बारिश के समय काफी दिक्कतों का सामना करना होता है कीचड़ हो जाता है सांप कीड़े मकोड़े डराते है। पापा बकरी चराते है शौचालय बनाने के लिए आजतक पैसा ही नहीं जुटा पाए।

कोई टिप्पणी नहीं: