सीहोर : हाथों का कटोरा बनाकर पीडि़त सपेरा परिवार ने मांगी शासन प्रशासन से मदद की भींख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

सीहोर : हाथों का कटोरा बनाकर पीडि़त सपेरा परिवार ने मांगी शासन प्रशासन से मदद की भींख

  • झुग्गी में आग लगाकर की फायरिंग, दबंग राजनीतिक परिवार का कारनामा

Demand-justice-sehore
सीहोर। सपेरा परिवार ने हाथों का कटोरा बनाकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासन से मदद की भींख मांगी। दबंग राजनीतिक परिवार के लोगों ने सपेरा परिवार के खेत पर बनी झुग्गी में आग लगाकर बंदूक चलाकर फायरिंग कर दी। दबंगों पर पुलिस ने कोई कार्रवाही नहंी की। लेकिन पुलिस ने सपेरा परिवार की महिलाओं बच्चों और बुजुर्गो को जानवरों की तरह कार में भरकर थाना ले जाकर बंद कर दिया। सपेरा अनुसूचित जाति परिवार का कहना था कि सरकार ने जीवन यापन के लिए ग्राम दौलतपुरा में कृषि भूमि दी है। इस भूमि को राजनीतिक और व्यापारी परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर रजिस्ट्री करा ली है। जबकी नियमनुसार अनुसूचित जाति परिवार को सरकार के द्वारा दी गई सेवाभूमि को कोई खरीद नहीं सकता है।


सपेरा परिवार की अनीता नाथ पुत्री मांगीलाल ने बताया कि दोराहा तहसील के ग्राम दौलतपुरा, थाना अहमदपुर में चार पीडिय़ों से परिवार के सदस्य उक्त भूमि पर कृषि कार्य कर रहे है। वर्ष 2008 से कैलाश राजपूत, प्रमिला सिंह राजपूत, विजेन्द्र सिंह सकलेचा, विजय सिंह सकलेचा कामनी अग्रवाल उक्त हमारी भूमि को अपना बता रहे है। उक्त लोगों के द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। भूमि पर पहुंचते है और परिवार की महिलाओं बुजुर्गो बच्चों के साथ गालियां देकर मारपीट कर बंदूक से गोली चलाकर डराते धमकाते है। इन लोगों ने बीते दिनों जगह-जगह से पेट्रोल छिड़क हमारी झोपड़ी में आग लगा दी गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। उक्त लोगों के द्वारा रात में सैाते समय आग लगाकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस भी हमारी नहीं उनकी ही मदद कर रही है। सपेरा परिवार ने आरोपियों पर दण्डात्मक एवं वैधानिक उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: