प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल का यह आठवां दिन है। चाय बनाकर उन्होंने सरकार तक अपनी मांगों का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने 'संविदा एकता जिंदाबादÓ के नारे लगाए। उनका आरोप है कि वे वर्षों से शोषणकारी संविदा नीति का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि वे नियमितीकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में कर्मचारी प्रशासन को अपनी मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा 11 जून को प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल में एकत्र होकर मुख्यमंत्री निवास के घेराव की तैयारी कर रहे हैं।
सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित टाउन हाल पर मध्यप्रदेश में संविदा नीति, वेतन विसंगति और नेशनल पेंशन स्कीम के विरोध में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन कर्मचारियों ने धरना स्थल पर चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में जहां जिले के अनेक अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। तो वहीं हर रोज विभिन्न जिलों में ये संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए अलग अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें