भोपाल : स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया नया ₹10 डी-टैन फेस पैक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

भोपाल : स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया नया ₹10 डी-टैन फेस पैक

Facepack-launch-bhopal
भोपाल, 19 जून : केविनकेयर के लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए अपना नया स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक पेश किया है। यह आसान और प्रभावी फेस पैक केवल 15 मिनट में त्वचा से टैन हटाकर उसे सैलून जैसी चमक देने का दावा करता है। इस लॉन्च के साथ स्पिंज़ ने अपनी स्किनकेयर श्रृंखला को और मजबूत किया है, जिसे पहले से ही स्पिंज़ बीबी क्रीम और भारत के पहले बीबी फेस पाउडर जैसी नवाचारपूर्ण पेशकशों के लिए उपभोक्ताओं का भरपूर प्यार मिला है। गर्मियों के मौसम और बढ़ती धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे चेहरा बेजान और बेरंग दिखाई देने लगता है। ऐसे में स्पिंज़ का नया डी -टैन फेस पैक त्वचा की प्राकृतिक चमक को सिर्फ 15 मिनट में लाने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह फेस -पैक केवल ₹10 की किफायती कीमत पर उपलब्ध है, जिससे बेहतर स्किनकेयर अब हर उपभोक्ता की पहुँच में है। 


स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक में नो-ब्लीच फॉर्मूला का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को बिना किसी कठोर प्रभाव के साफ और निखरा हुआ बनाता है। इसमें बेसन, शहद और कोजिक जैसे प्रभावी तत्व शामिल हैं। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई कर अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, शहद त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है, जबकि कोजिक त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने और पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक होता है। इन तीनों का संयोजन त्वचा को टैन से मुक्त कर प्राकृतिक चमक और 100% गारंटीड सैलून जैसा निखार प्रदान करता है। यह  फेस पैक डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड है और नियमित साप्ताहिक उपयोग के लिए उपयुक्त है। इस अवसर पर केविनकेयर-पर्सनल केयर - बिज़नेस हेड श्री रजत नंदा ने कहा, "स्पिंज़ हमेशा से उपभोक्ताओं को ग्लोइंग स्किन देने के अपने वादे पर कायम रहा है। नया डी -टैन फेसपैक इसी दिशा में एक और कदम है, जो प्रभावी डी-टैनिंग के साथ घर बैठे सैलून जैसी चमक प्रदान करता है। आज के उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो असरदार होने के साथ-साथ किफायती और आसानी से उपलब्ध भी हों। हमें विश्वास है कि स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक उनकी इन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।"  स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक अब प्रदेशभर में किराना स्टोर्स, सूपरमार्केट्स, मॉडर्न रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: